हिंदी सप्ताह समारोह – आख्या रिपोर्ट
दिनांक: 19-09-2026, शनिवार
महाविद्यालय में दिनांक 19-09-26 को हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत अंतर-सदन प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात सभी सदनों ने अपनी-अपनी गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।
1. आदर्श सदन – भाषण एवं कविता पाठ
आदर्श सदन के प्रशिक्षुओं ने “हिंदी हमारी पहचान” विषय पर ओजस्वी भाषण दिया तथा कविताओं का सस्वर पाठ किया।
2. अमन सदन – कथा वाचन एवं टंग ट्विस्टर
अमन सदन द्वारा नैतिक शिक्षा प्रदान करने वाली कहानी का वाचन किया गया। जीह्वा विचलन (टंग ट्विस्टर) प्रतियोगिता में छात्रों ने शुद्ध उच्चारण के साथ प्रस्तुति दी।
3. ज्योति सदन – वाद-विवाद एवं नाटक
ज्योति सदन ने “वर्तमान युग में हिंदी की प्रासंगिकता” विषय पर वाद-विवाद प्रस्तुत किया। इसके पश्चात “अंग्रेजी का भूत” नामक लघु नाटिका के माध्यम से हिंदी के महत्व को दर्शाया गया।
4. शक्ति सदन – प्रश्नोत्तरी एवं तुकबंदी
शक्ति सदन द्वारा हिंदी साहित्य एवं व्याकरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। तुकबंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वरचित कविताएँ प्रस्तुत कीं।










अंत में कहा गया कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति है और सभी प्रशिक्षु कल के शिक्षक होने के नाते हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान दें। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply